सभी चाहते हैं कि उनके दाँत तथा हड्डिया लम्बे समय तक मजबूत रहें चाहें वे 6 माह के शिशु हों या 60 साल के प्रौढ़ । जब तक दाँत स्वस्थ तथा मजबूत है तब तक ही स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया जा सकता है क्योकि दाँत नष्ट होने पर न तो चबाया जायेगा और न उसका भरपूर स्वाद ही लिया जा सकेगा अतः जरूरी है कि दाँतो को पर्याप्त कैल्शियम की खुराक के साथ-साथ कुछ ऐसा दिया जाये कि खाया जाने वाला कैल्शियम शरीर मे पूरी तरह आत्मसात हो सके । इसके दो तरीके हैं- एक तो सुबह की 20-30 मिनट की हल्की गुनगुनी सूरज की धूप नंगे बदन पर लेनी चाहिए ताकि शरीर को पर्याप्त VIATMIN-D मिल सके ताकि खाया जा सकने वाला दूध दही तिल आदि का कैल्शियम शरीर मे लग सके जज्ब हो सके । तथा दूसरा तरीका है बायोकैमिक औषधि CAL.PHOS-6X की 4-4 गोली दिन मे तीन बार हल्के गर्म पानी से लगातार दो महीने तक सेवन की जाये । ये दवा हड्डियो तथा दाँतो को कुदरती बनावट प्रदान करती है उनमे कोई दोष नही पैदा हो पाता । ये दवा होमियोपैथिक दवा की दुकान पर मिल जाती है । पर इतना ध्यान रहे कि दो महीने के बाद 15 दिन के लिए ये दवा खाना बन्द करना होता है क्योकि लगातार दो महीने खाने के बाद 15 दिन का अन्तर करना पड़ता है फिर से चाहें तो दुबारा 2 महीने तक इसे सेवन कर सकते हैं । जिन शिशुओं के दाँत निकलते समय दस्त बुखार की तकलीफ होती हैं उन्हें भी इस दवा की 2-2 गोली दिन में तीन बार निसंकोच दी जा सकती है लगातार 2 महीने तक ।
